सक्ती

नगर के सबसे रिहायशी ईलाका में दो अज्ञात व्यक्तियों ने बाइक में लगाई आग

नगर के सबसे रिहायशी ईलाका में दो अज्ञात व्यक्तियों ने बाइक में लगाई आग kshititech
नगर के सबसे रिहायशी ईलाका में दो अज्ञात व्यक्तियों ने बाइक में लगाई आग kshititech
नगर के सबसे रिहायशी ईलाका में दो अज्ञात व्यक्तियों ने बाइक में लगाई आग kshititech

सक्ती-   सक्ती नगर के श्री राम मंदिर रोड में घर के खड़ी सामने बाइक में आज रात्रि लगभग दो से तीन बजे के बीच दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाइक में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई उनके द्वारा आग लगाने के पूर्व घर के सामने खड़ी बाइक में पहले रेकी कर मोहल्ले में तीन चार बार आना-जाना कर स्थिति का जायजा लिया उसके बाद उनके द्वारा तीन-चार बार में आना-जाना कर खड़ी हुई बाइक में पेट्रोल छिड़क कर माचिस से आग लगाया गया उनके इस कृत्य से वार्ड नंबर 7 में स्थित पूरे मोहल्ले वासियों में दहशत की स्थिति बनी हुई है यह घटना इस मोहल्ले में जानकारी के अनुसार प्रथम बार घटी है ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई थी लोगों में दहशत का वातावरण है सभी को अपने-अपने दो पहिए एवं चार पहिए वाहनों के सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गया है आज उन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाइक में आग लगाई गई है कभी भी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं । घटनास्थल से लगे हुए सीसी फुटेज जांच करने पर असमाजिक तत्व के पकड़े जाने की पूरी संभावना है । प्रशासन से अनुरोध है कि नगर में इस प्रकार से घटना होने से आम जनता के मन में सुरक्षा न होने की भावना बढ़ती जा रही है ऐसी घटना को अंजाम देने वाले अपराधिक व्यक्तियों को पकड़ कर उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में उनके द्वारा दोबारा ऐसी हरकत ना कर सके एवं दूसरे व्यक्ति भी इससे सबक ले