सक्ती

मालती देवी पब्लिक स्कूल पलाड़ी कला में 50 दिवसीय मार्शल आर्ट समर कैंप का भव्य समापन

मालती देवी पब्लिक स्कूल पलाड़ी कला में 50 दिवसीय मार्शल आर्ट समर कैंप का भव्य समापन kshititech

सक्ती – मालती देवी पब्लिक स्कूल पलाड़ी कला में आयोजित 50 दिवसीय ग्रीष्मकालीन मार्शल आर्ट समर कैंप का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन 14 अप्रैल को हुआ। शिविर में 6 से 16 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 60 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आत्मरक्षा की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत बाराद्वार अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष बाराद्वार गेंदराम मनहर, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा राकेश साहू तथा ग्राम पंचायत पलाड़ी कला के सरपंच रुद्रनारायण साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान गांव के सरपंच द्वारा विद्यालय के लिए इन्वर्टर घोषणा कर दूसरे दिन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया। मुख्य अतिथि नारायण कुर्रे एवं विशिष्ट अतिथि जितेश शर्मा ने विद्यालय को हर संभव सहयोग देने की बात कही। अपने उद्बोधन में नारायण कुर्रे ने पुराने संघर्षपूर्ण दिनों को याद करते हुए अपने मित्र अंतराष्ट्रीय खिलाडी गेंदराम प्रधान के साथ खेल के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अभावों के दौर में दोनों ने साइकिल से यात्रा कर क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने का कार्य किया। साथ ही उन्होंने बाराद्वार से शिवरीनारायण तक नानचाकू खरीदने के लिए की गई यात्रा की यादें साझा करते हुए पुराने दिनों को स्मरण किया। शिविरार्थियों ने कराटे, ताइक्वांडो एवं विभिन्न मार्शल आर्ट तकनीकों का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने ब्लॉक, किक, पंच एवं काता जैसी तकनीकों के माध्यम से आत्मरक्षा कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय दिया। विशेष रूप से मार्गदर्शक और सहयोगी के रूप में उपस्थित (राष्ट्रीय सचिव यू एस के इंडिया) वरुण पाण्डेय जी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों में आत्मरक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि खेल के माध्यम से भी जीवन में बेहतर मुकाम हासिल किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। मालती देवी पब्लिक स्कूल के संचालक और अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट गेंदराम प्रधान ने कहा कि भविष्य में भी विद्यालय में बच्चों को नियमित रूप से मार्शल आर्ट एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अंत में अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।