अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक कापन में हुआ आयोजित


हमारा सकारात्मक सोच ही संगठन के सशक्तिकरण का आधार
सक्ती- हर समाज की व्यवस्था होती है और यह व्यवस्था समाज जनों की भावना पर आधारित हो तो वह समाज निश्चित रूप से प्रगति पथ पर अग्रसर होता है, यह उद्गार व्यक्त करते हुए समाजसेवी एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने कहा कि हमारा सकारात्मक सोच ही हमारे संगठन के सशक्तिकरण का मूल आधार है। अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल के दिशा निर्देश पर आयोजित संरक्षक सदस्यों की बैठक का मार्गदर्शन करते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आगे बताया कि करीब 15 साल पूर्व छत्तीसगढ़ अघरिया विकास समिति के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय अघरिया समाज के रीति-नीति, परंपरा एवं सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए विकास समिति के सांवलियन का प्रस्ताव किया जिसे स्वीकार करते हुए दोनों संगठनों ने सामाजिक रिश्तों की शुरुवात की तो वहीं विकास समिति के चंद लोगों के बीच इस सामाजिक रिश्ते को लेकर भ्रम की स्थिति होने साथ ही यदा-कदा गतिरोध पैदा किया जाता रहा है। इन्हीं सब बातों के साथ सामाजिक विस्तार को लेकर प्रयासरत अखिल भारतीय अघरिया समाज जांजगीर इकाई के आग्रह पर आज अघरिया समाज सामुदायिक भवन कापन में अधिवक्ता चितरंजय पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक के दरमियान सामाजिक बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति में बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष कुशल पटेल, केंद्रीय प्रतिनिधि सादेलाल पटेल, संयोजक बंशीधर पटेल, बिलासपुर नगर अध्यक्ष संजय पटेल, जांजगीर अध्यक्ष रघुलाल कौशिक, बिलासपुर सचिव दिलीप कौशिक, देवेंद्र कश्यप बिलासपुर, पवन कौशिक कोरबा, राम मोहन प्रताप सिंह गौतम कापन,सुरेश पटेल अध्यक्ष कोरबा, अरुण चौधरी कोरबा की 11 सदस्यीय समन्वय समिति गठित की गई जिसे बैठक में लिए गए निर्णय एवं सुझावों का पालन सुनिश्चित करने के साथ गतिरोधों को दूर करने समुचित कार्यवाही हेतू निर्देशित किया गया। यह समिति अधिवक्ता चितरंजय पटेल के माध्यम से केंद्रीय समिति को समस्त कार्यवाहियों से अवगत कराएगी। आज उपस्थिति सामाजिक बंधुओं ने आम सहमति से निर्णय लिया कि शीघ्र ही कापन में जांजगीर क्षेत्र का बालसभा आयोजित किया जाएगा जिसमें अधिवक्ता चितरंजय को केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल के साथ तिथि व अतिथि तय करने हेतु अधिकृत किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु समन्वय समिति गांवों में प्रवास-सभा करने के साथ ही संरक्षक सदस्यता वृद्धि पर भी काम करेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हाजिर सामाजिक बंधुओं ने समाज में नकारात्मकता एवं भ्रम फैलाकर गतिरोध पैदा करने वाले लोगों से सजग रहने के साथ ही सकारात्मक सोच के साथ समाज विस्तार पर बल दिया। श्रइन पलों में अधिवक्ता गोविंद कौशिक,नरेंद्र कश्यप, दिलेश्वर गौतम, आर्यभट्ट शांडिल्य, गोमती भारद्वाज, हलधर अघरिया, शंकर लाल गौतम, रघुराज सिंह गौतम, सुहासिनी अघरिया, अंजली कश्यप, बृजेश सिंह गौतम, नोहर सिंह, खम्भन लाल कौशिक, आदर्श सिंह, हर्ष सिंह, अजीत भारद्वाज आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।


