सक्ती

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सक्ती शाखा ने महामाया मंदिर में प्रारंभ की पेयजल सेवा

गर्मी को देखते हुए फलों का भी किया वितरण

सक्ती – अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सक्ती शाखा की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के प्रसिद्ध महामाया देवी मंदिर में वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए आने वाले श्रद्धालु भक्तजनो के लिए पेयजल सेवा प्रारंभ की गई है। तथा सदस्यों ने महामाया मंदिर में जहां ठंडे पानी के मटके रखकर 24 घंटे वहां पानी उपलब्ध हो। इस दिशा में पहल की है। तथा 3 महीने के लिए विशेष प्याऊ लगाया गया है। सदस्यों द्वारा श्रद्धालु भक्त जनों को लस्सी शरबत। तरबूज एवं फलों का विवरण किया गया एवं सभी सदस्यों ने महामाया मंदिर में विशेष पूजा अर्चना भी की। इस दौरान प्रमुख रूप से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सक्ती शाखा की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उषा अग्रवाल, सचिव संगीता केडिया, सारिका अग्रवाल, राखी अग्रवाल, मीना अग्रवाल, संगीता खेतान, अर्चना अग्रवाल, मीना दिलीप अग्रवाल सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।