सक्ती

जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती के अवसर पर जैजैपुर नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया


सक्ती/जैजैपुर ‌। जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 102वीं जयंती के अवसर पर जैजैपुर नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल वितरण कर स्व. महंत जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर NSUI साथियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
NSUI जिला अध्यक्ष मयंक सोनी ने कहा कि स्व. बिसाहू दास महंत जी का जीवन जनसेवा, सादगी और संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने हमेशा किसानों, गरीबों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया, जिससे आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजू गौटिया, NSUI जिला उपाध्यक्ष पंकज साहू, जिला सचिव सचिन रत्नाकर, पिंटू लहरे, करण तेंदुलकर, आयुष खंडे सहित अन्य साथियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।