सक्ती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४७ वीं महाआरती में पंडित अश्वनी मिश्रा हुए शामिल

महाआरती सनातन समाज सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल – अधिवक्ता चितरंजय पटेल

गौ सम्मान आह्वान अभियान को सफल बनाने लिया संकल्प

सक्ती – श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती की १४७ वीं महाआरती में पंडित अश्वनी मिश्रा (दीपिका) ने सिद्ध हनुमान परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि महाआरती में शामिल होकर अपने को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं तथा हनुमान मंदिर परिवार की पहल अनुकरणीय है तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती सनातन समाज सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल साबित हो रहा है।
इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या वैष्णव,सुनीता तंबोली, प्रेमलता जायसवाल के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।
आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार–गौरव तथा शाम का श्रृंगार योगेश देवांगन के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था यातायात थाना सक्ती, के द्वारा चढ़ाया गया। आज का सिंदूर अभिषेक रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव , अंकित स्वाति गर्ग तथा सुंदरकांड गीतेश  कुमार पांडे, आदित्य अग्रवाल, अमन डालमिया,  एकांश बरेठ के द्वारा कराया गया ।
इन पलों में मंदिर परिवार की ओर से गौ सम्मान आह्वान अभियान में पर्चे बांटकर अपनी सहभागिता का संकल्प लिया। साथ ही सुनीता तंबोली को शादी की सालगिरह पर बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं।