सक्ती
अब 17 फरवरी को होंगे रेडक्रॉस सोसायटी सक्ती जिले के चुनाव, तारीखों में हुआ फेरबदल

समिति की सचिव सीएमएचओ ने जारी की सूचना,कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागृह में होगी निर्वाचन की प्रक्रिया
सक्ती – भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्वाचन 16 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया था, जिसे अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन किया गया है। अब उक्त बैठक 17 फरवरी 2026 को दोपहर 02 बजे कलेक्टर कार्यालय सक्ती के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल द्वारा जिला शाखा सक्ती अंतर्गत आयोजित इस निर्वाचन कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सभी सदस्यों से अनिवार्य उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी सदस्यों से नियत तिथि और समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है।


