सक्ती

बार काउंसिल सदस्य गणेश गुजराल का आत्मीय स्वागत

सक्ती – छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन 2025 में जांजगीर चांपा जिले से निर्वाचित एकमात्र प्रत्याशी गणेश गुजराल चुनाव जीतने के आज बाद प्रथम बार जिला अधिवक्ता संघ में  आभार व्यक्त करने पहुंचे। इन पलों में उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने  उनका स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी नव निर्वाचित सदस्यों उम्मीद है कि अधिवक्ताओं की चिर प्रतीक्षित एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होगा तो वहीं अधिवक्ता  गणेश गुजराल ने सक्ती अधिवक्ता संघ के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार से हमेशा प्रेम स्नेह और आशीर्वाद मिला है और भविष्य में भी आप सबसे आशीर्वाद मिलता रहेगा। आज इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव  सुरीत चंद्रा, देवेंद्र निर्मलकर, चंद्रकुमार भारद्वाज, उदय वर्मा, अनिल साहू, अजीत क्षत्रिय, दिनेश जायसवाल, मुन्ना पटेल,फलित लहरे आदि अधिवक्ताओं ने उनके निर्वाचन पर खुशी के साथ मुंह मीठा कराते हुए उन्हें बधाई दिया तथा भविष्य में अधिवक्ता हित में प्रयास करने के लिए शुभ कामनाएं दिया।