रौताही मेला कोटेतरा की जोरदार हो रही तैयारीया आनंद लेने दूर-दूर से पहुचेंगे ग्रामीण


राऊत नाचा महोत्सव, ड्रान्स प्रतियोगिता,दिलीप राय लोक कलामंच की रंगारंग होगी प्रस्तुति
जैजैपुर – विधानसभा जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा में अंग्रेज जमानो से परम्परा चली आ रही है उसी के तारतम्य में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय भव्य मड़ाई मेला की जोरदार तैयारी की जा रही है कोटेतरा में इस साल भी रौताही मेले की रौनक देखने को मिलेगी। 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक जैजैपुर के पास कोटेतरा में रौताही मेले का आयोजन प्रस्तावित है। मेले के लिए निजी मेला संचालकों ने जगह की अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी है रावत नाच महोत्सव रौताही मेले के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष होने वाला रावत नाच महोत्सव का इस वर्ष भी आयोजन प्रांगण में होगा।ग्रामीण सहित राज्य के विभिन्ना क्षेत्रों से आने वाले दलों द्वारा अपने हुनर का प्रदर्शन किया जाएगा। सरपँच सुनीता रमेश साहू ने बताया गया कि प्रथम दिन 8/12/25 को राउत नाचा प्रदर्शन में प्रथम 15000 हजार रुपये द्वितीय 12000 हजार रुपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को 9000 हजार रुपये और प्रत्येक नाचा दल को 2100 सौ रुपये सांत्वना पुरस्कार तथा 9/12/25 को रात्रि कालीन ड्रान्स प्रतियोगिता कार्यक्रम होगी जिसमें ग्रुप ड्रान्स प्रथम को 10000रुपये,दूसरा 7000 रुपये, तीसरा 5000 हजार, चौथा 3000 हजार रुपये पांचवा 2000 हजार रुपये छठवां 1500 सौ रुपये और एकल एवं युगल ड्रान्स के प्रतिभागियों को प्रथम 4000रुपये, दूसरा 3000 रुपये,तीसरा 2000 रुपये चौथा 1500 सौ रुपये,पांचवा 1200 सौ रुपये,छठवां 1000 रु,प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान की जाएगी।और 10/12/25 को रात्रि कालीन दिलीप राय लोक कला मंच की रंगारंग प्रस्तुति होगी साथ ही मंच संचालन दुर्ग पाटन से उर्मिला निषाद एलबम कलाकार से मुखर बुलंद आवाज से मंच संचालन करेंगी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रियो नेताओ के कर कमलों से कार्यक्रम सफल होगी और रावत नाच महोत्सव में दूरदराज से पहुंचने वाले दल के द्वारा विभिन्ना प्रकार के हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन किया जाता है जिसे देखने ग्रामीण सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में लोग कोटेतरा पहुचेंगे उक्त रौताही मेले की तैयारियां सरपँच उपसरपंच तथा पंचगण और समस्त ग्रामवासियों जुटे हुए है ।


