सक्ती शहर में अग्रसेन जयंती मनाने चल रही जोर-जोर से तैयारिया 11 अक्टूबर को होगा जयंती का मुख्य समारोह

निकलेगी भव्य शोभायात्रा. अग्रवाल सभा सक्ती के मार्गदर्शन में जयंती समारोह की कार्यकारिणी का भी हुआ गठन
सक्ती – सक्ती शहर में इस वर्ष अग्रवाल सभा सक्ती के मार्गदर्शन में श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति का गठन किया गया है।जिसके नेतृत्व में जयंती समारोह के समस्त कार्यक्रमों को संपन्न कराया जाएगा। साथ ही 11 अक्टूबर को शुभम ग्रीन्स में जयंती का मुख्य समारोह होगा जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश के उद्योगपति एवं समाजसेवी पवन अग्रवाल होंगे।साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर सुनील कुमार केडिया करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर अंकित पालीवाल एवं डॉ.अंकिता गोयल बंसल अंबिकापुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। अग्रसेन जयंती समारोह समिति की कार्यकारिणी अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन करने के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया है
श्री अग्रसेन जयंती महामहोत्सव समिति कार्यकारिणी
अध्यक्ष विकास अग्रवाल (विक्कु दुल्हन), उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल (MR), अनुराग अग्रवाल, सचिव
विकास अग्रवाल (पिन्टू), सह सचिव निखिल अग्रवाल (DM), विनय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल (बालाजी), अमित अग्रवाल (डीएम)।सह-कोषाध्यक्ष चिराग अग्रवाल (RT)।सहायक समिति- आशीष गर्ग (आलू), बंटी (शिव ऑटो), कृष्णा गर्ग (चिन्टू), जयदीप अग्रवाल, उमंग गोयल, अनुराग अग्रवाल, सुमित (सोनू), रवि अग्रवाल (मोनू एमके), आकाश अग्रवाल (गोलू), आदित्य अग्रवाल (राजा), अंकुर पालीवाल, सूरज मित्तल, सुधांशु खेतान, श्रेयांश अग्रवाल, रितेश अग्रवाल (रिंकु), विनायक अग्रवाल, रजत अग्रवाल, सारांश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल (भरत क्लाय), अमीरचंद अग्रवाल (भुरू), अमित जिंदल, अशीष गोयल, पवन अग्रवाल (महावीर), अंशु अग्रवाल (मुक्ता), हर्ष बंसल, रोहित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल (देवी), अमन जिंदल, हर्षल सराफ, शिवम अग्रवाल, अनिष गोयल (ओवी), आशीष अग्रवाल (छोटू), देवेश अग्रवाल (MI), कृष्णा गोयल (शारदा), भावेश अग्रवाल (निक्कु), हेमंत अग्रवाल, वंशज गर्ग, हर्षित अग्रवाल (आनंद थ्रेड), उमंग अग्रवाल बनाए गए हैं साथ ही अग्रसेन जयंती समारोह समिति 2026 केसंरक्षक जुगमंदर अग्रवाल, गणेशराम अग्रवाल, नारायण गोयल, सुरेश अग्रवाल (डीएम), ओम प्रकाश बंसल, प्रेमचंद सराफ, रामअवतार अग्रवाल, गोविंदराम कथुरिया, शंकरलाल अग्रवाल, श्याम सुंदर सराफ, श्यामसुदंर अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, जगदीश बंसल, डॉ. राजेश अग्रवाल, सुभाष गर्ग, विनोद अग्रवाल (धान वाले), गिरधर अग्रवाल (सूरजभान), संजय रामचन्द्र है। प्रमुख सलाहकार में हरचंद गोयल, नीरज अग्रवाल सी.ए., शिव अग्रवाल (शिव राईस मिल), राजेश (दुर्गा ऑटो), महेन्द्र जिंदल, राजकुमार अग्रवाल (राजू), अशोक खेतान, शैलेष अग्रवाल सी.ए., चमन (डी.एम.), राजेश सराफ,नरेश मित्तल, रवि जिंदल (बंटी), राजेश अग्रवाल (मालखरौदा), बंटी अग्रवाल (मालखरौदा) है। मीडिया प्रभारी कन्हैया गोयल, सौरभ गर्ग, अजय अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (पंचमुखी), मनीष कथुरिया, रवि गोयल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, प्रतीक जिंदल, राहुल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है
अग्रसेन जयंती महोत्सव की महिला समिति का भी हुआ गठन
अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन के लिए महिला समिति का भी गठन किया गया है. जिसमें सदस्यों में श्रीमती मंजू डॉक्टर राजेश अग्रवाल, श्रीमती मंजुला विनोद अग्रवाल, श्रीमती रिंकू आनंद अग्रवाल, श्रीमती गुड्डी अग्रवाल, श्रीमती आशा गोयल, श्रीमती गीता सुरेश अग्रवाल, श्रीमती सरोज राजेश अग्रवाल, श्रीमती मनीषा अग्रवाल श्रीमती रीना नरेश गेवाड़ीन, श्रीमती संगीता खेतान, श्रीमती संगीता केडिया, श्रीमती ऋतु पवन अग्रवाल, श्रीमती उषा अग्रवाल, श्रीमती सारिका अग्रवाल, श्रीमती अर्चना देवेंद्र अग्रवाल। श्रीमती रंजना राजेश गोयल, श्रीमती सुमन विकास अग्रवाल, श्रीमती मीनू अग्रवाल, श्रीमती उषा आनंद अग्रवाल, श्रीमती रिंकी राधेश्याम अग्रवाल, एवं श्रीमती मीनल अंकित अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है
गौ सेवा से अग्रसेन जयंती महा महोत्सव का होगा शुभारंभ
समिति द्वारा 26 सितंबर को सुबह 10:00 बजे हटरी धर्मशाला सक्ती में अग्रसेन जी की आरती एवं पूजा अर्चना कर महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा तथा पूजा अर्चना के पश्चात सभी सदस्य श्री वृंदावन गौशाला नंदेलीभाटा पहुंचकर गौ माता की पूजा अर्चना करेंगे एवं सेवा करेंगे
जयंती पखवाड़े के दौरान होगी विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं
अग्रसेन जयंती समारोह पखवाड़े के दौरान समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से 27 सितंबर को जलेबी दौड़, बोरा दौड़। कुर्सी दौड़, क्ले आर्ट महिलाओं के लिए, शतरंज सभी वर्गों के लिए। 28 सितंबर को महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए रेडीमेड आइटम से रंगोली बनाना, मोमबत्ती जलाओ, महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता। सभी वर्गों के लिए गेंद से गिलास गिराओ। 29 सितंबर को नोटों से बुके बनाओ महिला एवं बालिकाओं के लिए।नोटों की संख्या बताओ महिला एवं बालिकाओं के लिए। नोटों की गिनती करो सभी वर्गों के लिए। नोटों की संख्या बताओ सभी वर्गों के लिए। 30 सितंबर को लूडो प्रतियोगिता महिला एवं बालिकाओं के लिए। वजन बताओ सभी वर्गों के लिए। कुर्सी दौड़ सभी वर्गों के लिए। 1 अक्टूबर को हौजी प्रतियोगिता महिला एवं बालिकाओं के लिए।कैरम प्रतियोगिता सभी वर्गों के लिए।मोमबत्ती जलाओ सभी वर्गों के लिए। वेराइटी आफ स्प्राउट महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए। 2 अक्टूबर को मटका फोड़ महिला एवं बालिकाओं के लिए। सांप सीढ़ी सभी वर्गों के लिए मटका फोड़ सभी वर्गों के लिए। 3 अक्टूबर को महिला एवं बालिकाओं के लिए सांप सीढ़ी सभी वर्गों के लिए लूडो। 4 अक्टूबर को बच्चों के लिए बांटी चम्मच दौड़। बच्चों के लिए चित्रकला रंग भरो। 4 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे से शुभम ग्रीन में भव्य आनंद मेले का भी आयोजन रखा गया है। 5 अक्टूबर को महिला एवं बालिकाओं के लिए सेलिब्रिटी गेटअप में परफॉर्मेंस। फैंसी ड्रेस बच्चों के लिए। 6 अक्टूबर को महिला एवं बालिकाओं के लिए मंडल आर्ट। सर्किल क्रिकेट सभी वर्गों के लिए। 7 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे से शुभम ग्रीन सक्ती में मंगल पाठ एवं बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। 8 अक्टूबर को महिलाओं के लिए धार्मिक गानों में डांस। बालिका वर्ग के लिए दोस्ती गानों में डांस। बुगी बुगी डांस बच्चों के लिए
सद्भावना रैली का भी होगा आयोजन
महा महोत्सव समिति द्वारा 11 अक्टूबर दिन- रविवार को सुबह 10:00 बजे से धर्मशाला सक्ती से सद्भावना रैली का। बाइक- स्कूटी आयोजित की गई है. जो हटरी धर्मशाला से प्रारंभ होकर सक्ती शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करेगी
शोभा यात्रा के दौरान होगी महा आरती
11 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे कमला हरी एवेन्यू से शोभा यात्रा निकलेगी जो कि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए अग्रसेन चौक में शाम 6:00 बजे महा आरती का कार्यक्रम होगा तथा महा आरती के पश्चात यह शोभा यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। समिति ने सभी सदस्यों से शोभायात्रा में पारंपरिक परिधान पहन कर आने एवं महिलाओं को साड़ी।लड़कियों को सलवार सूट एवं पुरुषों को पैंजामा कुर्ता पहनने का आग्रह किया है
मुख्य समारोह में होगा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण
11 अक्टूबर की शाम 7:30 से एक शुभम ग्रीन्स में आयोजित जयंती के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथियों का सम्मान। अग्रवाल समाज सक्ती के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान। पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया है
जयंती समारोह का आयोजन होगा भव्य
इस वर्ष अग्रसेन जयंती समारोह समिति द्वारा पूरे आयोजन को प्राप्त बनाने के लिए वृहद रूप से कार्य किया जा रहा है. तथा समिति के सदस्य जोर-जोर से जुटे हुए हैं। एवं प्रत्येक घरों एवं प्रतिष्ठानों में जहां जाकर समाज बंधुओ से आग्रह किया जाएगा तो वहीं शोभा यात्रा में भी अपने प्रतिष्ठानों को एक समय बंद रखने का भी आग्रह किया गया है।
जयंती समारोह समिति द्वारा किया गया पत्रिका का विमोचन
इस वर्ष अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान बहुत ही सुंदर आकर्षक पत्रिका प्रकाशित की गई है। जिसमें अग्रवाल समाज सक्ती के दिवंगत लोगों को जहां स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई है। तो वहीं पहली बार जयंती समारोह समिति द्वारा ऐसा सामाजिक सद्भावना की दृष्टि से सकारात्मक पहल की गई है ।जिस पर शहर वासी भी अग्रसेन जयंती समारोह समिति की इस पहल पर उनका साधुवाद ज्ञापित कर रहे हैं
जयंती के समस्त कार्यक्रम होंगे अग्रवाल सभा सक्ती के मार्गदर्शन में
अग्रसेन जयंती समारोह समिति द्वारा महोत्सव के समस्त कार्यक्रमों को अग्रवाल सभा सक्ती के मार्गदर्शन में किया जाएगा तथा अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में जहां जयंती समारोह समिति लगातार आपसी संवाद एवं समन्वय के माध्यम से पूरे कार्यक्रमों को गति प्रदान करेगी तो वहीं अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी समस्त समाज बंधुओ से आग्रह किया है वे जयंती समारोह के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से सह परिवार अपनी सहभागिता करें तथा इसे सफल बनाएं
अग्रवाल समाज सक्ती के गौरव
अग्रसेन जयंती समारोह समिति द्वारा इस वर्ष अग्रवाल समाज सक्ती के विभिन्न शिक्षा।, स्वास्थ्य, धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करने वाले लोगों को भी ससम्मान पत्रिका में स्थान दिया गया है। जिसमें मानस के क्षेत्र में मांगेराम अग्रवाल, भजन एवं संगीत के क्षेत्र में विक्की सिंघल, अभिषेक कथूरिया, शिक्षा के क्षेत्र में क्षमा अग्रवाल, वंश अग्रवाल, युक्ति अग्रवाल, राघव अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, अनिका अग्रवाल। पलक अग्रवाल, प्रानवी अग्रवाल, आध्या अग्रवाल, हिमांशु रतेरिया, समर अग्रवाल समीक्षा अग्रवाल, श्रुति रतेरिया आस्था अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, डॉक्टर प्रतीक अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, प्रेरणा अग्रवाल, डॉ नितीश अग्रवाल, महक अग्रवाल एवं आरोही अग्रवाल को भी जयंती के मुख्य महोत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
