सक्ती

अटल आरोग्य लैब के माध्यम से जिला सक्ती में 30 हजार से अधिक मरीजों को मिला लाभ, 1.22 लाख से अधिक जांच संपन्न

अटल आरोग्य लैब के माध्यम से जिला सक्ती में 30 हजार से अधिक मरीजों को मिला लाभ, 1.22 लाख से अधिक जांच संपन्न kshititech

सक्ती – जिला चिकित्सालय सक्ती में संचालित अटल आरोग्य लैब के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिल रही है। लैब के संचालन से आम नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

15 जून 2026 से प्रारंभ अटल आरोग्य लैब के माध्यम से 13 नवंबर 2026 तक जिले में कुल 30,395 मरीजों की जांच की गई है तथा 1,22,531 टेस्ट संपन्न किए जा चुके हैं। यह उपलब्धि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अटल आरोग्य लैब, जिला चिकित्सालय सक्ती में कुल 134 प्रकार की जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 97 प्रकार की जांच तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 64 प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक जांच सेवाएं प्राप्त हो रही हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और सुविधा में वृद्धि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच सुविधाओं के विस्तार एवं मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अटल आरोग्य लैब की यह उपलब्धि जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे रही है।