3 दिसंबर को होगा भव्य रावत नाच महोत्सव सक्ती के खेल परिसर मैदान में

प्रथम विजेता नर्तक दल को मिलेगी 51 हजार रुपए की सम्मान राशि
सक्ती – सक्ती शहर की दशको पुरानी सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी नगर पालिका परिषद सक्ती द्वारा आगामी 3 दिसंबर को शाम 6:00 बजे से शहर के गौरव पथ मार्ग पर स्थित खेल परिसर मैदान में भव्य रावत नाच महोत्सव का आयोजन किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय ने बताया कि रावत नाच महोत्सव में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों से रावत नर्तक दलों को आमंत्रित किया गया है, तथा रावत नाच महोत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष धूमधाम के साथ किया जाता है,एवं इस महोत्सव में विजेता नर्तक दल को 51000/-रुपये की सम्मान राशि एवं मोमेंटो प्रथम पुरस्कार के रूप में,द्वितीय पुरस्कार के रूप में नर्तक दल को 31000/- रुपए की सम्मान राशि एवं मोमेंटो तथा तृतीय विजेता को नर्तक दल को ₹21000/-रुपये की सम्मान राशि एवं मोमेंटो प्रदान किया जाएगा,साथ ही सांत्वना पुरस्कार के रूप में नर्तक दल को 5100/-रुपये की सम्मान राशि एवं मोमेंटो दिया जाएगा,एवम बाहर से आने वाले सभी नर्तक दलों के भोजन की व्यवस्था नगर पालिका सक्ती द्वारा की गई है, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया की सक्ती में होने वाले रावत नाथ महोत्सव को लेकर भव्य रूप से तैयारी चल रही है, एवं सक्ती का यह रावत नाच महोत्सव एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से आयोजित होता रहा है, तथा इस रावत नाच महोत्सव में आने वाले नर्तक दल अपनी शौर्य एवं वीरता का प्रदर्शन करते हैं, जिसे देखने के लिए सक्ती जिले के विभिन्न स्थानों से लोग पहुंचते हैं।


