सक्ती

सक्ती बुधवारी बाजार के सूने मकान से नगदी सहित साढ़े 3 लाख की हुई चोरी

13 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुई FIR, थाना के चक्कर काटने को मजबूर

सक्ती –  बुधवारी बाजार के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नगदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित साढ़े 3 लाख रुपये की चोरी कर ली है, लेकिन 13 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक FIR नहीं हुई है. परिवार के सदस्य थाना के चक्कर काटने मजबूर हैं, वहीं एडिशनल एसपी हरीश यादव को ज्ञापन सौंपा गया है. इसके बाद ASP ने FIR करने के निर्देश दिए हैं. जानकारी के अनुसार, सक्ती के बुधवारी बाजार के वार्ड 6 निवासी दिनेश लोधी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ उज्जैन और सीहोर मंदिर दर्शन करने गया था. वहां से 17 नवंबर की रात को वापस आकर देखने पर घर का दरवाजा टूटा हुआ था. घर के अंदर में गैंती और शराब की बोतल पड़ी थी. अज्ञात चोरों ने घर से 60 हजार नगदी और सोने-चांदी के जेवरात सहित साढ़े 3 लाख रुपये की चोरी कर ली थी. पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी. फिर मौके पर पहुंचकर 2 पुलिसकर्मियों ने जांच की थी. इसके बाद थाना में चोरी की शिकायत की गई थी, लेकिन थाने में कई दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, तब 24 नवंबर को एसपी ऑफिस पहुंचकर एडिशनल एसपी हरीश यादव को FIR दर्ज कर कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।