सक्ती

युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन 30 नवंबर 2025 तक

सक्ती – संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनो द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, साहसिक, शैक्षणिक खेल एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं जिनकी उम्र 15 से 29 वर्ष के मध्य हो, उनकी व्यक्तिगत क्षमता में सुधार तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्यो को मान्यता देने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान योजना प्रारंभ किया गया है। युवा रत्न सम्मान योजना के तहत पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम राज्य युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह 12 जनवरी 2026 को राज्य स्तरीय कार्यक्रम रापयुर में किया जायेगा। जिसमें इस जिले केे युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनो द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, साहसिक, शैक्षणिक खेल एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं जिनकी उम्र 15 से 29 वर्ष के मध्य हो से निर्धारित प्रारूप में आवेदन 30 नवंबर 2025 तक कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सदर स्कूल सक्ती, जिला सक्ती में सीधे जमा कर सकते है। युवा रत्न सम्मान योजना पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर प्राप्त आवेदनों का परीक्षण जिला स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण कर पात्र आवेदन को राज्य कार्यालय प्रेषित किया जायेगा। राज्य कार्यालय द्वारा परीक्षण कर अंतिम सूची घोषित किया जायेगा।