सक्ती नगर के प्रसिद्ध गणेश बंध तालाब का नामकरण देवांगन समाज की मांग पर हुआ पर परमेश्वरी देवी तालाब

सक्ती – सक्ती में सेवा तथा रचनात्मक कार्यों में अग्रणी रहने वाले देवांगन युवा संगठन ने विगत दिनों नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल से मिलकर शहर के दशको पुराने प्राचीन गणेश बंध तालाब का नामकरण देवांगन समाज की कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी के नाम पर करने एवं शहर के नारायण सागर तालाब के बगल में स्थित शनि मंदिर के बगल से लेकर गायत्री मंदिर रोड तक तालाब के पार को माता परमेश्वरी देवी उद्यान के रूप में विकसित करने एवं माता परमेश्वरी देवी में मंदिर निर्माण करने की मांग की थी, जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने देवांगन युवा संगठन की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए एवं सामाजिक जन भावनाओं को देखते हुए उपरोक्त आवेदन को नगर पालिका परिषद की बैठक में सम्मिलित करते हुए इस पर चर्चा की, जिस पर 16 मई 2025 को संपन्न नगर पालिका परिषद सक्ती की की बैठक में प्रस्ताव क्रमांक- 12 में उपस्थित सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने देवांगन युवा संगठन की इस मांग पर तत्काल अपनी सहमति प्रदान की, उपरोक्त जानकारी देते हुए देवांगन समाज सक्ती के जिला अध्यक्ष गोविंद देवांगन एवं देवांगन युवा संगठन सक्ती के अध्यक्ष देवेंद्र देवांगन ने बताया कि नगर पालिका सक्ति द्वारा इस स्वीकृति दिए जाने पर हम सभी समाज बंधु उनका आभार व्यक्त करते हैं, साथ ही माता परमेश्वरी देवी जिनका आशीर्वाद सदैव इस शहर एवं पूरे क्षेत्र में बना रहे, ऐसी कामना करते हैं, तथा गोविंद देवांगन ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के द्वारा 19 जून को देवांगन युवा संगठन के सदस्यों की उपस्थिति में उपरोक्त उद्यान को भी हैंडओवर कर दिया गया है,एवम अब अविलंब अन्य कार्य को संपन्न कराया जाएगा, देवांगन युवा संगठन में भी हर्ष व्याप्त है, तो वहीं देवांगन समाज के बंधुओ ने भी नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है,ज्ञात हो की सक्ती शहर में प्रतिवर्ष विगत कई वर्षों से देवांगन समाज द्वारा कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी के महोत्सव का भव्य आयोजन कर शोभायात्रा निकाली जाती है, एवं इस दौरान एक पखवाड़े के रूप में पूरे आयोजन को किया जाता है,तथा पूजा- अर्चना एवं सामाजिक संस्कारों के साथ ही यह पूरा महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाता है


