सक्ती

राज्य मार्ग तालाब में हुआ तब्दील वाहन चालक परेशान

सक्ती/बिर्रा-  लोक निर्माण विभाग संभाग चांपा के अंतर्गत बिर्रा में राज्य मार्ग के तालाब में तब्दील होने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस राज्य मार्ग को मरम्मत करने के बजाय कुर्सी में बैठकर कार्यालय की सोभा बढ़ा रहे हैं। जिसके कारण इस राज्य मार्ग में रोजाना हजारों की तादात में चलने वाले वाहन चालकों को बेवजह भारी परेशानियों का सामना करते हुए इस राज्य मार्ग से गुजरना पड़ रहा है।
     गौरतलब है कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा के किकिरदा रोड में शराब भट्टी के पास में राज्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। वाहन चालकों को समझ नहीं आ रहा है कि तालाब के बीच में सड़क है या सड़क के बीच में तालाब है। सड़क कहां पर है यह बात वाहन चालकों को पता नहीं लग रही है। क्योंकि इस राज्य मार्ग में बहुत बड़ा-बड़ा तालाब नुमा जानलेवा सैकड़ो गड्ढा बन गया है। और इस बड़े-बड़े गड्ढा में पानी का जमाव हो गया है। इस राज्य मार्ग पर बड़े-बड़े तालाब नुमा गड्ढा में 1 से 2 फीट तक गहरा खाई बन गया है। जिसके कारण इस राज्य मार्ग में रोजाना हजारों की तादाद में चलने वाले वाहन चालकों को गढ्ढा का अंदाजा नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से हादसे में चोटिल वाहन चालको को अस्पताल तक ले जाया गया है। लेकिन मजेदार बात यह है कि कई घटना घटने के बावजूद भी जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग संभाग चांपा के अधिकारी और कर्मचारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं। यह सबसे बड़ी विडंबना है। हमारे छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के विष्णु देव साय की  सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है। शिक्षा ,सड़क और बिजली, पानी आदि के लिए प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। इसके बावजूद भी इस राज्य मार्ग की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। इस राज्य मार्ग में बने बड़े-बड़े तालाब नुमा जैसे जानलेवा अनगिनत गढ्ढा को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार की दावे खोखले साबित हो रही है।   इस राज्य मार्ग को बनाने में लोक निर्माण विभाग संभाग चांपा के अधिकारी एवं कर्मचारी रुचि नहीं ले रहे हैं। सड़क की हालत को देखकर ऐसा लग रहा है कि जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अपने कार्य से बचने के लिए पीछे भाग रहे हैं। जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों के लापरवाही एवं उदासीनता और स्वेच्छा चारिता स्पष्ट दिखाई दे रही है। हमारे छत्तीसगढ़ के सरकार और राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री , लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के सामने बौने साबित हो रही है। यह बात बिर्रा अंचल में लोगों को बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। रोजाना हजारों की तादाद में आने जाने वाले वाहन चालकों ने जिला के मुख्या कलेक्टर महोदय से शीघ्र ही राज्य मार्ग के सड़क की मरम्मत करवाने की मांग किए हैं।
      बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन बिर्रा के किकिरदा रोड में राज्य मार्ग में तालाब जैसे कई बड़ा बड़ा गड्ढा बनने से वाहन चालकों को बेवजह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।