सक्ती

सक्ती के कमला हरी एवेन्यू में 1 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान समारोह एवं विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सक्ती के कमला हरी एवेन्यू में 1 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान समारोह एवं विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन kshititech

सक्ती –  छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग जिला सक्ती द्वारा आगामी दिनांक- 1 अक्टूबर 2026 दिन- गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से सक्ती जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित कमला हरी एवेन्यू के सभागार में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह एवं विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा लोक सभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल करेंगे। समाज कल्याण विभाग जिला सक्ती ने समस्त सम्माननीय वृद्ध जनों। नागरिक बंधुओ को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है। वही इस कार्यक्रम में सक्ती नगर पालिका क्षेत्र के अलावा अन्य निकायों से भी सम्माननीय वृद्ध जन उपस्थित रहेंगे। इसके लिए समाज कल्याण विभाग जिला सक्ती ने नगर पंचायत बाराद्वार को भी करीब 120 सम्माननीय वृद्धजनों को इस कार्यक्रम में शामिल करवाने हेतु आग्रह किया है।