नहीं रहे पोरथा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक गौरी शंकर सोनी

24 सितंबर को हुआ निधन. आज दोपहर पोरथा में अंतिम संस्कार किया गया. सर्व सोनी समाज शिक्षक संघ सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

सक्ती – सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत पोरथा के प्रतिष्ठित नागरिक विनोद कुमार सोनी संचालक सोनी पैथो लैब सक्ती, सर्व सोनी समाज सक्ती जिला इकाई के अध्यक्ष विद्याशंकर लाला सोनी सोनी ज्वेलर्स बाराद्वार, एवं यादवेंद्र सोनी नेत्र सहायक अधिकारी सक्ती के पूज्य पिता एवं छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के सेवानिवृत वरिष्ठ शिक्षक गौरीशंकर सोनी का आज दिनांक 24 सितंबर 2026 दिन- गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया था जिनका अंतिम संस्कार आज दिनांक- 24 सितंबर 2026 दिन- गुरुवार को दोपहर पोरथा स्थित मुक्तिधाम में किया गया । गौरीशंकर सोनी के निधन पर सर्व सोनी समाज सहित विभिन्न संगठनों एवं शिक्षक संघ ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वे मृदुभाषी ।मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे तथा अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए है. गौरी शंकर सोनी के निधन पर भारत स्काउट गाइड नेशनल ट्रेनिंग सेंटर के राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक डॉक्टर एस के द्विवेदी बुढ़ार मध्य प्रदेश। भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ सक्तीजिले के संयोजक नितिन सोनी। विद्वान पंडित महेश शर्मा ने भी अपनी श्रद्धांजलि दी है।
