बाराद्वार पुलिस की अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, 45 लीटर शराब जब्त

केकराभाठ में पुलिस की दबिश, 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
सक्ती – जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए सक्ती पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बाराद्वार पुलिस ने ग्राम केकराभाठ में दबिश देकर 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 18 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम केकराभाठ में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखी गई है। सूचना पर बाराद्वार पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मनमोहन सिंह कोसले (64 वर्ष), पिता घसिया राम कोसले, निवासी ग्राम केकराभाठ, थाना बाराद्वार के कब्जे से तीन सफेद रंग की प्लास्टिक जरिकेन में भरी कुल 45 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 4,500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 349/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। विधिवत कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
