सक्ती में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती – सक्ती थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी और जुआ सामग्री बरामद की है।
पंचमुखी मंदिर के पीछे चल रहा था जुआ
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार (7 नवंबर 2026) की रात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हरेठी में पंचमुखी मंदिर के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग पैसों का दांव लगाकर ‘काटपत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टाफ ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड मारी। इस दौरान पुलिस को आता देख कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोचा, जिनकी पहचान इस प्रकार है:
प्रमोद कुमार सिदार (34 वर्ष), निवासी- हरेठी, राम लखन जायसवाल (42 वर्ष), निवासी- हरेठी, ओम प्रकाश चौहान उर्फ अज्जू (20 वर्ष), निवासी- हरेठी, पुष्पेन्द्र शर्मा उर्फ प्रिंस (27 वर्ष), निवासी- वार्ड क्र. 13, सक्ती
नगदी और ताश पत्ती जब्त
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से ₹230 और जुआ फड़ से ₹450, कुल मिलाकर ₹680 नगद, 52 पत्ती ताश और एक बोरी फट्टी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक चित्रंगद चंद्रा और उनकी टीम द्वारा की गई।
