सक्ती

कृष्णकांत चंद्रा होंगे कोरबा जिला भाजपा के नए संगठन प्रभारी

कृष्णकांत चंद्रा होंगे कोरबा जिला भाजपा के नए संगठन प्रभारी kshititech

सक्ती – भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णकांत चंद्रा को कोरबा जिला भाजपा संगठन का नया प्रभारी बनाया गया है। उपरोक्त नियुक्ति का आदेश 24 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की किरण देव की स्वीकृति से प्रदेश भाजपा महामंत्री नवीन मारकंडेय ने की है। कृष्णकांत चंद्रा इससे पूर्व भाजपा जांजगीर चांपा जिला एवं भाजपा सक्ती जिले के अध्यक्ष तथा पूर्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश महामंत्री भी थे। एवं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से साल 2023 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव भी लड़ा था तथा भारतीय जनता पार्टी के संगठन में कृष्णकांत चंद्रा काफी अनुभवी नेता माने जाते हैं। एवं कोरबा जिला भाजपा संगठन में कृष्णकांत चंद्रा की नियुक्ति से नई मजबूती मिलेगी।