सक्ती

दीपों के प्रकाश से महक उठे संसार, मां लक्ष्मी हर कष्ट दूर कर लाएं सुख-समृद्धि – डॉ. चरणदास महंत व सांसद ज्योत्सना महंत

सक्ती –  छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने छोटी दीपावली और दीपावली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि भगवान श्री गणेश और मां महालक्ष्मी की असीम कृपा सभी नागरिकों पर सदैव बनी रहे।
प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने शुभकामना संदेश में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, “आप सभी के जीवन में दीपों की चमक से पूरा संसार महक उठे और खुशियों से जीवन का हर द्वार भर जाए। आइए, हम सब मिलकर इस पावन पर्व पर अंधेरों को मिटाकर उम्मीदों के दीप जलाएं।” उन्होंने पावन श्लोक का स्मरण करते हुए कहा—
‘शुभं करोति कल्याणं आरोग्यं धनसंपदा। शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते॥’
दीपों का यह पावन प्रकाश सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, धनसंपदा लाए और नकारात्मकता का नाश करे। इसी मंगल कामना के साथ उन्होंने सभी को दीपावली की बधाई दी है।
वहीं, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने भी प्रदेश की जनता को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए सबके सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की है। सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा, “मां लक्ष्मी जी की कृपा से हर व्यक्ति के जीवन से कष्ट और बुराइयां दूर हों। हर घर में सुख-शांति, उन्नति और प्रगति का प्रकाश फैले। मां लक्ष्मी का वास हो और सभी संकटों का नाश हो।” उन्होंने आगे कहा कि दीपावली का यह त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और अपार समृद्धि लेकर आए, यही मां महालक्ष्मी से प्रार्थना है।