सक्ती

अद्भुत नजारा-बाबा भोलेनाथ का तुर्रीधाम मंदिर 17 सितंबर को हजारों दियों की रोशनी से हुआ प्रज्वलित

मानो ऐसा लगा बाबा भोलेनाथ स्वयं लोगों को दे रहे आशीर्वाद. हजारों लोग पहुंचे इस अद्भुत नजारे को देखने

अद्भुत नजारा-बाबा भोलेनाथ का तुर्रीधाम मंदिर 17 सितंबर को हजारों दियों की रोशनी से हुआ प्रज्वलित kshititech

सक्ती – जिला मुख्यालय सक्ती के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल तुर्रीधाम 17 सितंबर की देर शाम हजारों दीपो की रोशनी से प्रज्वलित हो उठा। इस दौरान जहां पूरे मंदिर परिसर के चारों तरफ दियों की रोशनी नजर आ रही थी तो वहीं मानो ऐसा लग रहा था बाबा भोलेनाथ स्वयं इस धरती पर उतर कर लोगों को आशीर्वाद दे रहे हैं। एवं पूरा मंदिर परिसर प्राकृतिक दीपो की रोशनी से जगमगा रहा था। तथा क्षेत्र वासी इस अद्भुत नजारे को देखने दूर-दूर से लोग पहुंचे तो वही लोगों ने कहा कि पहली बार मंदिर परिसर में ऐसी प्राकृतिक दीपों की रोशनी नजर आई है।