सक्ती

भाजपा प्रदेश मंत्री विद्या सिदार ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का महिलाओं के सम्मान को लेकर आभार प्रकट किया

सक्ती – केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के  द्वारा महिलाओं का सम्मान को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री विद्या सिदार ने कहा कलेक्ट्रेट ग्राउंड में आयोजित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन तथा विभिन्न विकास  कार्यक्रम में शामिल होकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के कला एवं जांजगीर जिला के बहेराडीह में स्वर्गीय कुंज राम साहू किसान स्कूल के बुनकरों द्वारा भिंडी पटवा चेंच भाजी के  रेसे से बनाई गई जैकेट की सराहना करते जैकेट पहनकर कारीगरों का मान बढ़ाते हुए बुनकरों का सम्मान और हमारे  जिले में  केंद्रीय विज्ञान केंद्र खोलने की घोषणा करते हुए 2027 तक छत्तीसगढ़ में  सभी गरीब परिवारों  के लिए पक्के मकान बनाने की  घोषणा  जिले में करोड़ों की सौगात एवं विकास कार्य को गति दिए जाने पर हमें बड़ी खुशी हुई है उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित जिले के विकास को गति दी और हर गरीबों का सपना साकार करने के लिए  3,65,000 नए आवास एवं जिले में कृषि विज्ञान केंद्र की सौगात दी, गई और उन मकानों में पूर्ण सुविधा मकान के साथ आयुष्मान कार्ड पानी गैस चूल्हा सर्व  सुविधाओं के साथ बनाए जाने एवं छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र मं  महिलाओं को 33% आरक्षण एवं प्रदेश में 12 महिला कलेक्टर पदस्थ हैं भाजपा प्रदेश मंत्री विद्या सिदार ने कहा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए  महिलाओं पर विशेष ध्यान रखकर विभिन्न योजनाओं का उन्हें लाभ दे रही है आज हमारे केंद्रीय मंत्री मामा जी ने छत्तीसगढ़ के महिलाओं का ध्यान रखकर जो आवास देने की स्वीकृति दी है उनका मैं आभार प्रकट करती हूं।