सक्ती

11 सितंबर को श्री राधा कृष्ण मंदिर में भादी मावस महोत्सव का होगा आयोजन

मंगल पाठ के साथ ही मेहंदी उत्सव का भी है आयोजन. दादी परिवार एवं राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति ने किया है संयुक्त कार्यक्रम

सक्ती –  सक्ती की दादी परिवार एवं राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति द्वारा आगामी 11 सितंबर को भव्य भादी मावस उत्सव एवं भव्य मंगल पाठ का आयोजन दोपहर 3 बजे से श्री राधाकृष्ण मंदिर, सक्ती मे किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक संस्था के सदस्य ने बताया कि 11 सितंबर को दादी जी का विशेष श्रृंगार-फूल बंगला, छप्पन भोग, दादी की पावन ज्योत।दादी का खजानादादी का भंडारा प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित होगा एवं दादी का खजाना के लिएशुल्क 100/-निर्धारित किया गया है। आयोजक दादी परिवार एवं राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति, सक्ती ने दादी खजाने की रसीद के लिए 9406035244,7000500164,7974346469 पर संपर्क करने का आग्रह किया है
10 सितंबर को होगा दादी जी का मेहंदी उत्सव कार्यक्रम
भाटी मावस उत्सव के अंतर्गत 10 सितम्बर 2026 दिन गुरुवार को दोपहर 3 बजे से श्री राधाकृष्ण मंदिर, सक्ती मे मेहंदी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस दौरान उपस्थित दादी भक्तों के लिए दादी नाम की हौजी का कार्यक्रम होगा।जिसके लिए शुल्क 50/-निर्धारित किया गया है एवं दादी भक्तों को पेन साथ लेकर आना होगा।