सक्ती

लीनेस क्लब सक्ती ने मनाया साक्षरता दिवस

सक्ती ‌। आल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी जी -1 स्वर्णिम सक्ती क्लब की चाटर्ड अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो की अध्यक्षता में गायत्री मंदिर तालाब पार की माहिलाओ और बच्चों को कापी,पेन का वितरण कर साक्षरता दिवस का महत्व बताते हुए साक्षरता के प्रति जागरूक करते हुए साक्षरता दिवस मनाया गया‌। इस अवसर पर पूर्व लीनेस अध्यक्ष विजया जायसवाल ने कहा कि दुनिया भर में 8 सितंबर को साक्षरता दिवस स्कूल, कालेज एवं सामाजिक संगठन द्वारा यह दिवस लोगों को जागरूक करने के लिए बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है जरूरत मंद बच्चों, महिलाओ को कापी पेन पेन्सिल बैग एवं अन्य जरूरी सामान बांट अपने जीवन तथा समाज में साक्षरता की आवश्यकता एवं शिक्षा आधिकार को जानने, समझाने के लिए साक्षरता के प्रति जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली जाती है। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉ शालू पाहवा, लता नायक,रामकुवर साहू, अनीता सिंह, अनीता राठौर, अल्का कंवर, रीता राज, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रभा जायसवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।