सक्ती

नहीं रही श्रीमती राजरानी शर्मा

सक्ती शहर की प्रतिष्ठित फ़र्म पंडित आत्माराम शर्मा एंड संस के अजय शर्मा एवं धीरज शर्मा  की माता जी थी राजरानी

नहीं रही श्रीमती राजरानी शर्मा kshititech

सक्ती –  सक्ती शहर की प्रतिष्ठित फ़र्म पंडित आत्माराम एंड संस के संचालक राधेश्याम शर्मा की पूज्य धर्मपत्नी एवं अजय शर्मा तथा धीरज शर्मा की पूज्य माताजी श्रीमती राजरानी शर्मा का आज दिनांक- 25 अगस्त 2026 दिन- मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया है। जिनका अंतिम संस्कार आज दिनांक- 25 अगस्त 2026 दिन- मंगलवार को सुबह 11:00 बजे स्थानीय मारवाड़ी मुक्तिधाम सक्ती में किया गया । उनकी अंतिम संस्कार यात्रा निवास वार्ड क्रमांक-क-06 राम मंदिर के पास सक्ती से निकली श्रीमती राजरानी शर्मा के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गई है। तथा वे मृदुभाषी, मिलनसार धर्म परायण महिला थी।