सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चन्द्रपुर में बडे़ ही उत्साह पूर्वक एवं धूम-धाम से ध्वजारोहण

सक्ती – सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चन्द्रपुर में आजादी का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस बडे़ ही उत्साह पूर्वक एवं धूम-धाम से मनाया गया, प्रातः काल से ही समस्त शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएँ पूर्ण तैयारी के साथ विद्यालय में उपस्थित हुए विद्यालय परिसर को बहूत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्यनीय अशोक महाराज रहे कार्यक्रम के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल अध्यक्ष सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चन्द्रपुर रहे। सम्माननीय अतिथियों के आगमन पर उनका स्वागत विद्यालय के मुख्य द्वार से विद्यालय परिसर तक स्काउट बैंड के साथ किया गया एवं अतितिथयों को मंचासीन कराया गया व तिलक अक्षत एवं पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया गया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया स्वागत उपरांत मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इसमें विद्यालय के प्राचार्य डाॅ रामकृष्ण पण्डा एवं शिक्षक लोचन प्रसाद पटेल सहयोगी रहे ध्वजारोहण पश्चात् विद्यार्थियों के द्वारा राष्ट्रगान गाया व जयघोष कर उन अमर शहीदों को याद किया गया जिनकी बदौलत हमें यह आजादी प्राप्त हुई है तत्पश्चात् मार्च पास्ट किया गया मार्च पास्ट पूर्ण होने पर अतिथियों द्वारा सारगर्भित उदबोधन दिया गया जिसमें उन्होने स्वतंत्रता दिवस पर के महत्व को बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें गीत भाषण व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय में कक्षा नर्सरी से कक्षा चैथी तक के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखा गया था विद्यार्थीगण अलग-अलग स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिकों, भारतमाता, विरांगनाओं के वेश-भूषा से सुसज्जित होकर प्रस्तुतिकरण कर रहे थे। अंत में विद्यालय के उपप्राचार्य सुरेश यादव द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया व मिष्ठान वितरण किया गया।

