सक्ती

नाइट गार्ड या सुरक्षा गार्ड भर्ती हेतु चयनित अभ्यर्थियों की वॉक-इन-इंटरव्यू एवं कौशल परीक्षा 14 अगस्त को

नाइट गार्ड या सुरक्षा गार्ड भर्ती हेतु चयनित अभ्यर्थियों की वॉक-इन-इंटरव्यू एवं कौशल परीक्षा 14 अगस्त को kshititech

सक्ती – सखी वन स्टॉप सेंटर जिला सक्ती में नाईट गार्ड या सुरक्षा गार्ड (सेवा प्रदाता) के भर्ती हेतु जारी विज्ञापन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की गई है। प्राप्त आवेदनों में से पात्र अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित नियमों के अनुसार गठित समिति द्वारा किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार विभाग द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों का वॉक-इन-इंटरव्यू व कौशल परीक्षा लिया जाएगा। वॉक-इन-इंटरव्यू व कौशल परीक्षा का आयोजन 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग, रीपा भवन, लवसरा रोड, जिला सक्ती में किया जाएगा। दावा-आपत्ति निराकरण के उपरांत निराकृत दावा-आपत्ति सूची तथा वॉक-इन-इंटरव्यू व कौशल परीक्षा हेतु मेरिट सूची की जानकारी जिला सक्ती की वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in तथा जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग, रीपा भवन, लवसरा रोड, जिला सक्ती के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। वॉक-इन-इंटरव्यू व कौशल परीक्षा हेतु आमंत्रित सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज, जैसे न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।