सक्ती जिला संवाद में सम्मानित हुई चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो को सामाजिक सेवा एवं योगदान के लिए मिला सम्मान

सक्ती । सक्ती के राधाकृष्ण मंदिर के सभागार में आयोजित हरिभूमि और आईएनएच द्वारा आयोजित , सक्ती जिला संवाद कार्यक्रम में समाज सेवी संस्था आंल इंडिया लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो को सक्ती नगर में किए गए समाजिक सेवा, जिसमें कि इन्होंने दिव्यांग जनों की सेवा के अंतर्गत बहुत से कार्य किए हैं एवं शहर में वाटर कूलर लगाया गया है ,एवं दृष्टि बाधित शाला में बहुत से कार्य करवाए हैं ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया है निर्धन कन्या विवाह में भी योगदान दिया गया है उनके सदस्य द्वारा रक्तदान भी दिया गया है एवं सदस्यों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान दिया गया है ऐसे ही निरंतर बहुत से कार्य है जो इनके द्वारा कराए जा रहे हैं और आगे भी कराए जाते रहेंगे इन सभी जनहित कार्यो के लिए मंच द्वारा शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसके लिए क्लब के सारे सदस्यों ने परिजनों ने नगर वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष महोदया को बधाई दी।

