सक्ती

भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के शिष्यों द्वारा 29 जुलाई को हटरी धर्मशाला होगा व्यास पूर्णिमा एवं गुरु पूजन महोत्सव का आयोजन

आचार्य राजेंद्र महाराज एवं पंडित देव कृष्ण शर्मा के सानिध्य में आयोजित है कार्यक्रम

सक्ती –  छत्तीसगढ़ प्रदेश में सनातन धर्म की रक्षा के लिए अग्रणी भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के शिष्यों द्वारा आगामी दिनांक 29 जुलाई 2026 को व्यास पूर्णिमा एवं गुरू पूजन महोत्सव का आयोजन आचार्य राजेंद्र महाराज एवं पंडित देव कृष्ण शर्मा के सानिध्य में किया गया है उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था के सदस्यों ने बताया कि लीला पुरुयोत्तम भगवान श्री कृष्ण एवं राधे-रानी की अति कृपा स्वरूप देव व्यास के प्राकट्य दिवस पर गुरुकुल की दिव्य परम्परा एवं सनातन को आत्मसात करने हेतु  “व्यास पूर्णिमा एवं गुरु पूजन महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में समस्त शिष्य जनों एवं स्वजनों को आने का आग्रह किया।
कार्यक्रम विवरण
प्रातः 9:30 तक आगमन एवं स्वल्पाहार
प्रातः 10:00 से शुभारंभ – मंगलाचरण – दीप प्रज्वलन – व्यास पूजन – अभिषेक एवं संकीर्तन
शुभकामना संदेश – विशिष्टिजन / अभ्यागत द्वारा
उपरान्ह – 11:30 से प्रबोधन – गुरुवचनामृत
मध्यान्ह – 12:00 से दीक्षा एवं गुरुपूजन – संकल्प
मध्यान्ह – 12:30 से विशिष्ट जन सम्मान
मध्यान्ह – 01:30 से देव आरती एवं भारत माता की महा आरती
मध्यान्ह – 02:00 से आशीर्वाद – आभार एवं महाप्रसाद भंडारा, पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण हेतु – पौधा वितरण किया जाएगा।