सक्ती

प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती हरबाई को मिला अपना पक्का आशियाना

कच्चे मकान की चिंता हुई दूर, परिवार को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती हरबाई को मिला अपना पक्का आशियाना kshititech

सक्ती – शासन की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से सक्ती विकासखंड की ग्राम डोडकी निवासी श्रीमती हरबाई गबेल का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार हुआ है। श्रीमती हरबाई गबेल पहले अपने परिवार के साथ एक कच्चे मकान में रहती थी। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था और घर की दीवारों की स्थिति भी कमजोर थी। मौसम खराब होने पर परिवार को हमेशा चिंता बनी रहती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था। इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली। उन्होंने योजना के तहत आवेदन किया और पात्रता के आधार पर उन्हें आवास की स्वीकृति प्राप्त हुई। शासन की सहायता से उनका पक्का और मजबूत घर बनकर तैयार हुआ। श्रीमती हरबाई गबेल अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक घर में रह रहे हैं। नया घर मिलने से उनके परिवार के जीवन में स्थिरता और खुशहाली आई है। अब बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है और परिवार को हर मौसम में सुरक्षा का एहसास होता है। श्रीमती हरबाई गबेल बताती हैं कि पक्का घर बनना उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।