सक्ती

प्रगतिशील छ. ग़ सतनामी समाज ब्लॉक इकाई बम्हनीडीह का निर्वाचन संपन्न

सक्ती-  प्रगतिशील छ ग़ सतनामी समाज ब्लॉक इकाई बम्हनीडीह का निर्वाचन  दिनांक 12.07.2026 को सतनाम भवन बिर्रा में आयोजित किया गया जिसमें निर्वाचन अधिकारी  दिनेश लाल जांगड़े  प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रगतिशील छ ग़ सतनामी समाज रायपुर, यादराम हिरवानी,  श्यामलाल सितारे  दोनों सदस्य प्रदेश कार्य समिति , प्रगतिशील छ ग़ सतनामी समाज रायपुर भूषण खटकर  जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा की उपस्थिति में निर्वाचन की कार्यवाही शुरू हुई जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी रम्हैया खूंटे को टेबल पंखा, व राजेंद्र आजाद को ट्यूब लाइट वही सचिव पद के लिए जगदीश प्रसाद बंजारे को कलम, व ललित राम मनहर को दवात चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया, जिसमें अध्यक्ष के लिए रम्हैया खूंटे को 75 मत व राजेंद्र आजाद को 55 मत इस तरह रम्हैया खूंटे 20 मत , वही सचिव पद के लिए जगदीश प्रसाद बंजारे को 77 व ललित राम मनहर को 53 मत प्राप्त हुआ जिसमें जगदीश प्रसाद बंजारे सचिव पद पर 24 मत से विजयी हुए। कुल मतदाता 174 में 132 मत पड़े जिसमे एक मत निरस्त हुआ । चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने में जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल जांगड़े, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक जांगड़े का योगदान रहा। चुनाव में बिर्रा, तालदेवरी, सोनादह, बन डभरा, सेमरिया,बंसुला, देवरानी सिलादेही, बोरसी, नकटीडीह, रीवाडीह, रोहदा कपीस्दा, पचोरी, के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव निर्वाचन प्रक्रिया के तहत ही किया गया। बाकी सभी पद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है, जिसमें दो उपाध्यक्ष एक महिला उपाध्यक्ष पूर्णिमा टंडन, कोषाध्यक्ष  देवप्रसाद भारद्वाज,सह सचिव चंद राम चंद्रभाष, मीडिया प्रभारी विनोद खूंटे, प्रवक्ता रथ राम  कोशले चुने गए। चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें बेदराम खूंटे, हीरा राम बंजारे मया राम बंजारे, चंद राम टंडन श्यामलाल मनहर, हीरा लाल बघेल, अशोक ,बंधा, नंदू, राजू रामरतन, रामू, नवधा,माखन जोशी, रामकुमार जोशी फ़िरत गोविंद, तीरीथ राम, चंद राम , गोविंदा पुरी राम, लोकेश्वर कमल , धन साय  और अधिक संख्या में उपस्थित रहे।