सक्ती

सुरक्षा जवान भर्ती एवं पंजीयन शिविर का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

सक्ती – भारतीय दक्षता परिषद नई दिल्ली एवं एस.आई.एस. (इंडिया) लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षा कार्यों के लिए योग्य अभ्यर्थियों के पंजीयन एवं भर्ती हेतु जिला सक्ती में सुरक्षा जवान भर्ती एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। नोडल अधिकारी जिला कौशल विकास प्राधिकरण, जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के विभिन्न विकासखंडों में यह शिविर आयोजित होगा, जिसके माध्यम से इच्छुक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत डभरा में 11 एवं 13 जुलाई 2026, जनपद पंचायत जैजैपुर में 14 एवं 15 जुलाई 2026, जनपद पंचायत मालखरौदा में 16 एवं 17 जुलाई 2026 तथा जनपद पंचायत सक्ती में 18 एवं 19 जुलाई 2026 को शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा 20 जुलाई 2026 को शासकीय आईटीआई हसौद में भी भर्ती एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी स्थानों पर शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिले के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों पर संबंधित शिविर स्थल में उपस्थित होकर पंजीयन एवं भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण, जिला सक्ती से संपर्क किया जा सकता है।