नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक

कक्षा-6वीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी जल्द करें आवेदन, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
सक्ती – जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के किसी सरकारी अथवा सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-5वीं में अध्ययनरत हैं तथा जिनकी जन्मतिथि 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य (दोनों तिथियां सम्मिलित) है, वे आवेदन के पात्र हैं। पात्र विद्यार्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया हेतु अभ्यर्थी https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।




