टेमर ग्राम पंचायत में PMAY 2.0 की विशेष ग्राम सभा, 560 हितग्राहियों की सूची सर्वसम्मति से अनुमोदित

सक्ती- ग्राम पंचायत टेमर में प्रधान मंत्री आवास योजना 2.0 के सम्बन्ध में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा में पुरुषो के साथ महिलाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया पंचायत सचिव संजू महिलागे ने प्रधान मंत्री आवास सूची संख्या 560 हितग्राहीयो के नाम पढ़कर ग्राम सभा में सुनाया तत्पश्चात सभी नामो को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया सरपंच चन्द्र कुमार सोनी ने उपस्थित जन समुदाय से अपील किया की सूची में जितने भी नाम है किसी का नाम नहीं काटा जायेगा बल्कि जिनका नाम सूची में नहीं है उनका भी नाम सूची में जोड़े जाने का प्रस्ताव पारित किया गया सोनी ने कहा की कुछ भी छोटे मोटे पंचायत से काम हो मुझे सीधे संपर्क कर सकते है शासन के हऱ एक योजना का लाभ आम जनता को मिले यह मेरी प्राथमिकता होगी बहुत जल्द ग्राम के सभी हितग्राहियों को नया राशन कार्ड उपलब्ध कराई जाएगी जो मुक्त होंगी कोई भी अगर पैसे की मांग करता है तो इसकी सुचना मुझे दें, आज के विशेष ग्राम सभा में कुलदीप पटेल, योगिता घनश्याम पटेल, नवरतन जायसवाल, योगेश जायसवाल, नित्युंजय पटेल, दिगंबर पटेल, रामकुमार देवांगन, राजेन्द्र कुम्हार, तीजराम कुम्हार, श्याम लाल कुम्हार, रामचंद्र पटेल, परस राम पटेल, भगवान देवागन, फूल कुंवर साहू, पिली बाई पटेल, उमा पटेल, पुष्पा पटेल, उर्मिला यादव, कौशिल्या यादव, रामेश्वरी बरेठ, पितर बाई यादव, मंजू बरेठ, सन बाई पटेल, कुमारी बाई पटेल, कांति पटेल, बीरबल बरेठ, दिल बाई पटेल, मोहन साहू, तारा बाई पटेल, पंच, सरपंच, सचिव, ग्रामवासी उपस्थित थे।




