सक्ती

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता

दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्या कांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम
लूट का सोने का आभूषण खरीदने वाला बाबूलाल साहू पिता रामलाल साहू उम्र 50 वर्ष, निवासी जैजैपुर को भी किया गया गिरफ्तार
मामला सुलझाने में CEIR पोर्टल का उपयोग बना महत्वपूर्ण साधन

सक्ती ‌। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक 02-03/06/2026 के दरम्यिानी रात को अपने घर में सो रहे पति-पत्नि की जघन्य तरीके से हत्या कर दिया गया था। दिनांक 03.06.2026 को थाना मालखरौदा में घटना के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.), एसडीओपी डाॅ भुवनेश्वरी पैंकरा अलग-अलग थानों की टीम व सायबर सेल के स्टाफ घटनास्थल पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सक्ती के मार्गदर्शन में घटना के कारणों का पता लगाने व संदेहियों की पतासाजी करना प्रारम्भ कर दिये। घटना दिनांक को मृतक पुरूषोत्तम खुंटे व मृतिका गुहरिन बाई खुंटे जो कि पति-पत्नि थे, अपने घर के परछी में पलंग में सोये हुये थे जिनकी अज्ञात आरोपियों द्वारा चेहरे एवं सिर पर किसी भारी वस्तु से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया गया था साथ ही मृतिका गुहरिन बाई खुंटे के द्वारा पहने हुये सोने के आभूषण भी गायब थे एवं कमरे का सामान भी बिखरा हुआ था जिससे हत्या के साथ लूट की भी वारदात को अंजाम देना ज्ञात हुआ था। इस संबंध में थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 211/2026 धारा 331(8), 103(1) बीएनएस दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। मौके पर डाॅग स्क्वायड व फौरेंसिक एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया।  जिले के विभिन्न थाना/चौकी प्रभारियों व सायबर सेल की टीम लगातार पांच दिनों तक ग्राम सेन्दुरस में कैम्प कर आरोपियों के पतासाजी में जुटी रही। पतासाजी के दौरान अनेक संदेहियों से पूछताछ किया जाता रहा साथ ही आरोपियों के पतासाजी हेतु तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुये मोबाईल टावर डंप एवं काॅल डिलेट का बारिकी से विश्लेषण किया गया। घटनास्थल से मृतक पुरूषोत्तम खुंटे का मोबाईल भी गायब था, जिसे सायबर सर्विलेंस में रखा गया था। मोबाईल टावर डंप व मोबाईल लोकेशन के आधार पर संदेहियों का खरसिया थाना क्षेत्र के पलगडा के आस-पास होने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल टीम रवाना किया गया। पलगड़ा के जायसवाल ढाबा से आरोपी देवकुमार यादव पिता धनीराम यादव उम्र 33 वर्ष, निवासी पंडरीपानी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती छ0ग0 को हिरासत में लिया गया, कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी देवकुमार यादव के कब्जे से मृतक पुरूषोत्तम खुंटे का मोबाईल बरामद हुआ। आरोपी देवकुमार यादव ने हत्या के घटना को अपने अन्य साथी रूपचरण यादव पिता सुरीतराम यादव उम्र 40 वर्ष, साकिन पंडरीपानी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया, इसके बताये अनुसार अन्य आरोपी रूपचरण यादव के घर ग्राम पंडरीपानी में दबिश दी गई, आरोपी रूपचरण अपने घर में छुपा हुआ था, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

आरोपिओं ने बताया कि घटना दिनांक के कुछ दिन पूर्व मृतक पुरूषोत्तम खुंटे के साथ घर के सामने मोटर सायकल रखने की बात को लेकर कहा सुनी हुई थी, आरोपीगण मृतक पुरूषोत्तम खुंटे से रंजिश रखने लगे थे एवं यह जानकर भी मृतक व उसकी पत्नि दोनो घर में अकेले रहते हैं, घटना दिनांक को मौंका पाकर रात के अंधेरे में स्केल पट्टी को दरवाजा के अंदर घुंसाकर दरवाजा खोलकर घर के अंदर प्रवेश किये, घर में घुंसते ही पलंग में सो रहे पुरूषोत्तम एवं उसकी पत्नि गुहरिन बाई के चेहरे एवं सिर में मोटे लोहे की राड़ से लगातार कई बार प्रहार किये, आरोपियों ने घटना के तुरंत बाद मृतिका के गले एवं नाक में पहने हुये सोने के आभुषणों को छीनकर अपने साथ रख लिये। प्राणघातक वार होने से कुछ समय बाद ही दोनो पति-पत्नि की मौंके पर ही मौंत हो चुकी थी, इसके बाद आरोपियों द्वारा घर के अन्य कमरों की भी तलाशी ली गई एवं कमरे में रखे रूपये व मोबाईल को अपने साथ लेकर चले गये।
आरोपी रूपचरण के बताये अनुसार घर की तलाशी लेने पर घटना में प्रयुक्त लोहे का राड और वारदात के दौरान पहने हुये खुन लगा शर्ट-पेंट व 74,000 रूपये बरामद किया गया।
घटना के कुछ दिन बाद आरोपी रूपचरण यादव लूटे हुये आभूषणों को जैजैपुर के सराफा व्यापारी बाबूलाल साहू जो कि खिलेश्वर ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित करता है के पास 84,000 (चौरासी हजार) रूपये में बेच दिये थे। चोरी व लूट की संपत्ति खरीदने वाले बाबूलाल साहू के घर से मृतिका से लूटे हुये आभूषण को बरामद करने में भी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई एवं बाबूलाल साहू पिता रामलाल साहू उम्र 50 वर्ष, निवासी जैजैपुर वार्ड नंबर 02 को भी प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर जून 2024 में मालखरौदा थाना के मुक्ता ग्राम में हुये दोहरे हत्या कांड को भी इन्ही आरोपियों द्वारा अंजाम देना पता चला। इस घटना के संबंध में आरोपी रूपचरण यादव द्वारा बताया गया कि मृतिका बुधवारा बाई गबेल के घर के पास ही मुक्ता ग्राम में इसका ससुराल है एवं किसी बात को लेकर मृतिका बुधवारा बाई गबेल से कई बार विवाद हुआ था, एक दिन मौका पाकर रूपचरण यादव अपने साथी देवकुमार यादव के साथ उनके घर में पीछे से घुंसकर घर में ही रखे मोटे लकड़ी से मृतक मगनलाल गबेल व उसकी पत्नि बुधवारा बाई गबेल के सिर में लगातार वार कर हत्या कर दिये एवं अलमारी में रखे आभूषणों को लेकर चले गये।
इस प्रकार सक्ती पुलिस को दो-दो डबल व्र्लाइंड मर्डर प्रकरण को सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दोनो जघन्य अंघे हत्याकांड में शामिल दोनो आरोपियों रूपचरण यादव एवं देवकुमार यादव को व लूट का आभूषण खरीदने वाले आरोपी बाबूलाल साहू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
उपरोक्त दोनो दोहरे अंधे हत्याकांड को सुलझाने में लगी पूरी टीम को पुलिस महानिरीक्षक, रेंज बिलासपुर ,राम गोपाल गर्ग द्वारा नगद ईनाम (कैश रिवाॅर्ड) देने की घोषणा की गयी है।