सक्ती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १६० वीं महाआरती में आचार्य पंडित बजरंग शर्मा हुए शामिल

सक्ती- श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती की १६०वीं महाआरती में शामिल पंडित बजरंग शर्मा, सक्ती ने महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के प्रति आभार करता हूं कि आपके माध्यम से मुझे महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला तथा आप सबके कल्याण की कामना करता हूं। उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि सनातन संस्कृति पुनरुत्थान की दिशा में महाआरती महत्वपूर्ण माध्यम है ।
इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी रिंकू निर्मलकर ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में सं लक्ष्मी वैष्णव,पुष्पा रिंकू निर्मलकर, चमेली देवांगन के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।
आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार रौनक अग्रवाल तथा शाम का श्रृंगार प्रीति राठौर के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था यातायात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा के द्वारा चढ़ाया गया।
आज का सिंदूर अभिषेक रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव लीना विकास बरेठ, सपना मौर्या, अयांशी डडसेना तथा सुंदरकांड प्रियंका विकास कोशील, निधि राहुल, एकांश बरेठ, सपना मौर्या के द्वारा कराया गया।
विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से गौरव यादव, योगेश देवांगन के द्वारा लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं।