सक्ती

गलत इलाज के बाद चलने में असमर्थ हुआ गोलू

जांजगीर चांपा –  नगर पंचायत बम्हनीडीह के वार्ड नं 4 स्थित महंत मोहल्ले के 16 वर्षीय गोलू दास महंत आज अपने पैरों पर खड़ा होने और चलने में असमर्थ है परिजनों के बताए अनुसार बचपन में गोलू सामान्य बच्चों की तरह दौड़ता, खेलता और चलता था, लेकिन गलत इलाज के बाद उसके पैरों ने काम करना बंद कर दिया आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार उसका समुचित इलाज सही समय में नहीं करवा पा रहा है अब परिजनों ने शासन-प्रशासन से मदद की मांग करते हुए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने की अपील की है। गोलू के पिता सुमेंद दास महंत ने बताया कि उनका बेटा बचपन में पूरी तरह स्वस्थ था और सामान्य रूप से चलता-फिरता था किसी चिकित्सक द्वारा किए गए गलत इलाज के बाद उसके पैरों में समस्या शुरू हुई और धीरे-धीरे वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया वर्तमान में गोलू को दैनिक कार्यों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। गोलू के पिता सुमेंद दास महंत ने जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे से मांग की है कि उनके पुत्र को जल्द से जल्द व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाए उनका कहना है कि व्हीलचेयर मिलने से गोलू को आने-जाने और दैनिक गतिविधियों में काफी सुविधा मिलेगी तथा उसका जीवन कुछ हद तक आसान हो सकेगा।