सक्ती

जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा का कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट एवं शत-प्रतिशत

सक्ती – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा सत्र 2025-26 के लिए आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें जिला सक्ती अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्टता के साथ शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय में कक्षा 12वीं में कुल 62 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 61 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 01 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12वीं कॉमर्स संकाय में सतीश देवांगन ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। नीरज महिलांगो ने 89.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान एवं कु. कुनकुना साहू ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान संकाय में कु. प्रियाशी चंद्रा ने 87.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कु. हेमलता जायसवाल ने 86.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान एवं जयाशीष सोनी ने 86.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 10वीं में कुल 81 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 70 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 11 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं में अनुज मिश्रा ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमांशु सांडे ने 94.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान एवं हेमराज खुटे ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय प्राचार्य अरविंद कुमार जायसवाल ने उत्कृष्ट एवं शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए सभी विद्यार्थियों, उनके पालकों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।