राजापारा वार्ड नंबर 3 के निवासियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ लगाए नारे, सौंपा कार्यपालन यंत्री को ज्ञापन

सक्ती । सक्ती नगर में कल शाम को आए तूफान एवं बारिश की वजह से नगर का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, तूफान की वजह से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई है। जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं एवं बिजली के खंभे मुड़ गए हैं तार टूट गया है। विद्युत कर्मचारी दिन रात एक करके उसे ठीक करने में लगे हुए हैं लेकिन कुछ जगहों में अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है, इस कड़ी में वार्ड नंबर तीन राजापारा निवासियों का कहना है कि हमारे मोहल्ले में अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है घरों में पीने का पानी नहीं है ,सौच जाने के लिए पानी नहीं है। विद्युत के तार सड़कों में पड़े हुए हैं जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है , हमारा जीवन पूरा अस्त व्यस्त हो गया है और हमें किसी से जवाब भी नहीं मिल पा रहा है कि यहां पर सुधार कार्य कब तक हो जाएगा।
नागरिकों का कहना है कि अगर समस्या बड़ी आई है तो उसे मेंटेनेंस करने के लिए बाहर से भी आदमी बुलाया जाना चाहिए ,जिससे समस्या को जल्द से जल्द निपटारा हो सके क्योंकि इस समस्या को 24 घंटा से ऊपर हो चुका है और अभी तक राहत नहीं मिल पाई है। इस समस्या को निपटारा करने के लिए कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने के लिए विभाग के बड़े अधिकारियों को सोचना चाहिए वह क्या कर रहे हैं, इसलिए हम मोहल्ले वासियों ने मिलकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारे लगाते हुए मोर्चा खोला है और जल्द ही कोई उपाय नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन भी कर सकते हैं, कार्यपालन यंत्री को ज्ञापन देने में मुख्य रूप से हरिशंकर मिश्रा, गोरखनाथ यादव ,आशीष अग्रवाल पप्पू बरेठ, महादेव, संतोष एवं मोहल्ले वासी उपस्थित थे।


