नल कनेक्शन जोड़ने गए नगर पालिका मिस्त्री से हुई हाथापाई,हुई रिपोर्ट दर्ज

सक्ती – नगर पालिका परिषद सक्ती में कार्य करने वाले नल मिस्त्री ने बताया कि मैं नगर पालिका परिषद सक्ती में नल मिस्त्री (प्लंबर) का कार्य करता हूं, कक्षा 12वीं तक पढ़ा हूं, दिनांक 06.05.2026 को प्रातः 10:00 बजे नगर पालिका परिषद सक्ती में कार्य करने हेतु उपस्थित हुआ, तो मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडे साहब द्वारा मोनिया कर्ष वार्ड नंबर 9 रानी सागर पारा सक्ती में नल कनेक्शन जोड़ने के लिए मुझे तथा मेरे साथी छहुरा राम यादव, ठंडाराम गवेल, होरीलाल साहू को जाने के लिए बोला गया तो हम लोग अपना सामान लेकर नल कनेक्शन जोड़ने के लिए मोनिया कर्ष के घर के पास पहुंचकर नगर पालिका परिषद सक्ती के मुख्य पाइपलाइन से कनेक्शन निकाल रहे थे और मोनिया कर्ष के मकान में पाइप बिछा रहे थे, उसी समय सतीश राठौर अपने दो पुत्र भूपेंद्र राठौर एवं अन्य पुत्र के साथ आकर यहां से नल कनेक्शन क्यों दे रहे हो उसकी रसीद दिखाओ कह कर वाद विवाद करने लगे, मेरे द्वारा बोला गया की मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पास बिल है और उनके कहे अनुसार वैध नल कनेक्शन जोड़ने के लिए आए हैं, तब सतीश राठौर मुझे तथा मेरे साथियों को मां बहन की अश्लील गाली देते हुए तुम लोग बिना रसीद के अवैध कनेक्शन जोड़ने आये हो भाग जाओ नहीं तो तुमको जान से मारूंगा की धमकी देकर तीनों बाप बेटे मिलकर मुझे हाथ मुक्का, लात-घूसा से मारपीट किए, जिससे मेरे नाक, बाईं भुजा, पीठ को मारा है, जो दर्द हो रहा है। उनके द्वारा दिया गया गाली गलौज मुझे सुनने में बहुत खराब लगा। घटना को मेरे साथी छहुरा राम यादव, ठंडाराम गवेल, होरीलाल साहू देखें सुने हैं एवं बीच बचाव किए हैं। घटना की बात को नगर पालिका परिषद सक्ती जाकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडे एवं स्थल सहायक विजय कुमार सोनवानी को बात बताकर सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।


