सक्ती
06 जुआरियों को 11700/- के साथ किया गया गिरफ्तार

सक्ती- पुलिस प्रफूल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से) एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) चंद्रपुर सुमित गुप्ता (रा.पु.से) द्वारा क्षेत्र में चल रहे अवैध जुआ, सटटा के धर पकड कार्यवाही एवं जुआ सटटा रोकथाम के दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था जिस पर दिनांक 01.05.26 को मुखबीर सूचना पर ग्राम खैरझिटी बीच खार में खेल रहे जुआ पर रेड कार्यवाही कर आरोपी राजेन्द्र चंद्रा पिता गोरेलाल, फलिन्द्र कुमार चंद्रा पिता नान्हे चंद्रा, विजय कुमार चंद्रा पिता पीलादाउ , बाबूलाल चंद्रा पिता मनिजर चंद्रा 05. नरहरि बघेल पिता पंचराम बघेल, कृष्णचंद जांगडे पिता रामभरोस जांगडे के फड व पास से कुल नगदी 11700/- वं 52 पत्ती ताश, एक बोरा फट्टी को जप्त किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


