गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने 27 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे माननीय प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपेंगे ज्ञापन

सांसद कमलेश जांगड़े ,नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, गौ सेवक मयंक ठाकुर ने दी जानकारी
कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का किया आव्हान

सक्ती – गौ माता को राष्ट्र माता ,राष्ट्र धरोहर सम्मान पद प्रदान करने के साथ-साथ गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून बने, भारत वर्ष में गौ हत्या पूरी तरह समाप्त होनी चाहिए, आज इसी क्रम में नगर पालिका परिषद के सभागृह में सांसद कमलेश जांगड़े नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, गौ सेवक मयंक ठाकुर ने 27 अप्रैल को गौ माता के सम्मान में भव्य शोभायात्रा एवं ज्ञापन के संबंध में जानकारी देते हुए सक्ती जिले वासियो से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। भारत मे 5000 से अधिक तहसीलों मे गौ माता के सम्मान में एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है: सक्ती में 27 अप्रैल 2026, समय: सुबह 10 बजे से श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से यह शोभा यात्रा निकलेगी जो महामाया मंदिर होकर मुख्य मार्ग से होते हुए तहसील कार्यालय तक पहुंचेगी, जहाँ सक्ती तहसील के हजारों गौ भक्तों की आस्था एवं समर्थन (हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से) भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम तहसीलदार के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर आप सभी नगरवासी, समस्त सामाजिक संगठन एवं समाजसेवी बंधु इस ऐतिहासिक अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस अभियान को सफल बनाएं, सभी संत, महात्मा एवं कथा वाचकगण भी इस भव्य शोभा यात्रा में शामिल होकर अपना अमूल्य समर्थन प्रदान करेंगे हम सब मिलकर गौ माता का सम्मान, सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए एकजुट हों।आपकी सहभागिता ही इस अभियान की सफलता है। आव्हान अभियान की शुरुआत पूरे भारत के सभी जिलों सभी तहसीलों में एक साथ 27 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे तहसील कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री के नाम से सामूहिक रूप से ज्ञापन सौपा जाएगा गौ सम्मान आव्हान अभियान के मुख्य उद्देश्य को लेकर केंद्र सरकार और भारत देश के सभी राज्यों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर प्रार्थना कर गौ माता को उचित अनुसंधान और अनुदान मिले एवं भारत से गौ हत्या पूरी तरह समाप्त हो , गौ माता को राष्ट्र माता का मौलिक अधिकार प्रदान करवाना इसी उद्देश्य को लेकर वृहद आंदोलन के रूप में प्रथम चरण में 27 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे अधिक संख्या में एकत्रित होकर ज्ञापन दिया जाएगा ,इस प्रकार यह अभियान लगभग 1 वर्ष तक विभिन्न आयामों में चलेगा जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ में सभी जिलों में होगी। और विशेषकर सक्ती जिले में इस अभियान को लेकर घर-घर जाकर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं और बहुत ही उत्साह के साथ गौ भक्त कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। अनेक संगठन इस अभियान से जुड़कर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए तन मन धन से जुड़कर जनमानस से हस्ताक्षर करवाने के लिए इस अभियान मे इन दिनों कड़ी धूप में भी अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं ।


