सक्ती

शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा मेँ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

बिर्रा –  आज शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा मेँ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बी. के. डहरिया ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं हमारे कर्तव्य को बताया कि किस प्रकार से महानगरीकरण के चक्कर मेँ हमारा पर्यावरण आज प्रदूषित हो गया है जिसके चलते हमें आज कई प्रकार के कठिनाई यों का सामना करना पड़ रहा है। आज हम देख रहे है कि वातावरण का तापमान बहुत ही अधिक बढ़ गया है, जिसका मुख्य कारण पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई एवं औद्योगिकरण ही है। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर मुकेश कुमार ने  छात्र छात्राओं को साफ सुथरा रखने एवं पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम मेँ समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ जिसमें सहायक प्राध्यापक  उत्तम सिदार, मोतीचन्द्र अनंत,  सौरभ शर्मा, डॉक्टर सरोजनी कोशले एवं अधिक मात्रा मेँ छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन सहायक प्राध्यापक  मोतीचन्द्र अनंत ने किया।