पूर्व मंत्री नोवेल को मिली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कोरबा जिले की जिम्मेदारी

सक्ती। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए प्रदेश संयोजक एवं जिलेवार पर्वेक्षक की नियुक्ति की है। यह नियक्ति उन जिलों के लिए की गई है, जहाँ से राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा गुजरेगी। वहीं कोरबा जिले के पर्यवेक्षक के रूप में नोवेल कुमार वर्मा पूर्व मंत्री को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से गुजरेगी। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश संयोजक एवं जिलेवार पर्वेक्षक नियुक्त किया है, जो कि, छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए पीसीसी से कॉर्डिनेट करेंगे। पूर्व मंत्री शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, उमेश पटेल को प्रदेश संयोजक बनाया गया है, वही जिलेवार पर्यवेक्षक में रायगढ़ के लिए चंद्रदेव राय,अनिल अग्रवाल, सक्ती के लिए गुरुमुख सिंह होरा, जांजगीर चाम्पा के लिए शैलेश पांडेय, विनय भगत, कोरबा से नोवेल कुमार वर्मा, यूडी मिंज, सरगुजा के लिए सफी अहमद, जेपी श्रीवास्तव, सूरजपुर के लिए प्रेमसाय सिंह, पारसनाथ रजवाड़े, बलरामपुर के लिए प्रीतम राम, द्वितेन्द्र मिश्रा को जिलेवार पर्यवेक्षक बनाया गया है।
आपको बता दें कि, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई, भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6200 किलोमीटर का सफर तय कर मुंबई में खत्म होगी। यात्रा छत्तीसगढ़ से होकर भी गुजरेगी, इस दौरान राहुल गांधी करीब पांच दिन तक छत्तीसगढ़ में रुकेंगे। छत्तीसगढ़ में 536 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सात जिलों से होकर गुजरेगी। जिसका कांग्रेसीजन छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।
बता दें, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में पांच बड़ी जनसभाएं अलग-अलग क्षेत्रों में करेंगे। कहीं बेरोजगारों की तो कहीं किसान, आदिवासी, अनुसूचित जाति वर्ग और महिलाओं की सभाएं होंगी।