ज्येष्ठ कृष्णा अमावस्या शनि जयंती पर महामाया मंदिर में सुंदरकांड का पाठ एवं पीपल पेड़ की परिक्रमा की गई


सक्ती – जेष्ठ अमावस्या को महामाया मंदिर सक्ती में सुंदरकांड के पाठ के साथ शनि देव की जयंती पर पीपल पेड़ की 7 बार परिक्रमा कर 51 दीप प्रज्वलित कर मानव कल्याण, एवम अपने अपने परिवार, के हित की भक्तगण कामना कर, रामदरबार की मंगल आरती ली कर मातारानी की सामूहिक आरती ली गई
उपरोक्त जानकारी देते हुए देवेन्द्र सोनी ने बताया की अमावस्या तिथि के साथ, साथ शनि देव की जयंती, बट सावित्री की पूजा, होने से भक्तों में मां महामाया मंदिर के साथ ही सक्ती नगर के सभी मंदिरों में भरी उत्साह के साथ भरी भीड़ रहा, सुंदरकांड, का पाठ कर हनुमान चालीसा कथन कर मातारानी को पुजारी गजराज सिंह द्वारा 3 दीप प्रज्वलित कर पीपल पेड़ की 7 बार परिक्रमा कर शनि देव को 51 दीप दान की गई
इस कार्यक्रम में भक्तगण श्याम सुंदर अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, हरिशंकर मिश्रा, फुलेश्वर गभेल, रामखिलावन श्रीवास, बी के अग्रवाल, नकुल देवांगन, बांसी देवांगन, अमित सोनी, कुंजल, आत्मा पटेल, ब्रजवासी, अदुलारी साहू, अनुसुइया जायसवाल, रमाबाई, कुंती, श्यामाबाई, सालिक राठौर, धरम केवट, कुंती यादव, छोटू रमैया सिंह सिदार का योगदान रहा।


