सक्ती

बसपा सुप्रीमो ने सक्ती जिले में घेरा दोनो पार्टियों को, कहा – कांग्रेस व भाजपा दोनों की पूंजीपतियों और जातिवादी संकीर्ण मानसिकता की सरकार है- मायावती

सक्ती – विधानसभा चुनाव को लेकर अब छत्तीसगढ़ की सियासत में बहुजन समाज पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। जिसको लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया। मायावती ने सक्ती ज़िले के जैजैपुर विधानसभा अंतर्गत हसौद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। साथ ही दोनों पार्टियों को दलित विरोधी और गरीबों का शोषण करने वाली सरकार बताया है। सक्ती जिले की जैजैपुर में मायावती ने चुनावी सभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कांग्रेस और बीजेपी पर जबरदस्त हमला बोला।
सक्ती। विधानसभा चुनाव को लेकर अब छत्तीसगढ़ की सियासत में बहुजन समाज पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। जिसको लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया। मायावती ने सक्ती ज़िले के जैजैपुर विधानसभा अंतर्गत हसौद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। साथ ही दोनों पार्टियों को दलित विरोधी और गरीबों का शोषण करने वाली सरकार बताया है। सक्ती जिले की जैजैपुर में मायावती ने चुनावी सभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कांग्रेस और बीजेपी पर जबरदस्त हमला बोला।
कांग्रेस को खूब कोसा-
कांग्रेस को घेरते हुए मायावती ने कहा कि छत्तीसगढ़ और केंद्र में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही। तब उन्होंने भीमराव अंबेडकर जी को भारत रत्न नहीं दिया। जब बीपी सिंह की सरकार बनी, तब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से नवाजा गया। उन्होंने जातीय जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस जब सरकार में थी तो उन्होंने क्यों इसे लागू नहीं किया। बीजेपी की केंद्र में सरकार पर महिला आरक्षण के मामले को लेकर कहा कि इस महिला आरक्षण में दलित और पिछड़ा वर्ग महिलाओं को कुछ अलग से नहीं मिला है। दोनों ही दलों को उन्होंने पूंजी पतियों और जातिवादी संकीर्ण मानसिकता के लोगों की सरकार बताया है।
दलित व शोषित लोगों को लुभाने का काम करेगी भाजपा और कांग्रेस-
वहीं दलित वर्ग और अन्य गरीब शोषित लोगों को लेकर कहा कि आपको लुभाने के लिए कई तरह के हथकंडे यह पूंजीपति की सरकार अपनाएगी, लेकिन आपको झांसे में नहीं आना है। सावधान रहना है। मायावती ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज सरकारी नौकरियों में पूंजीपतियों के माध्यम से प्राइवेट सेक्टर में नौकरी देने का चलन शुरू हुआ है कार्यक्रम में 13 विधानसभा के प्रत्याशी उपस्थित रहें।