सक्ती

शुक्रवार को होगा बाबा श्याम का भव्य जन्मोत्सव, सक्ती के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में होगा भव्य दीदार

देश के प्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुति, निशान यात्रा, छप्पन भोग और भंडारे की तैयारियां पूर्ण

शुक्रवार को होगा बाबा श्याम का भव्य जन्मोत्सव, सक्ती के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में होगा भव्य दीदार kshititech

सक्ती –  श्री श्याम परिवार सक्ती, श्री राधा-कृष्ण मंदिर सेवा समिति सक्ती एवं शहर की समस्त महिला मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को श्री राधा-कृष्ण मंदिर, सक्ती में श्री श्याम जन्मोत्सव (कार्तिक ग्यारस महोत्सव) का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि जन्मोत्सव से पूर्व 19 नवंबर 2026, गुरुवार को शाम 4 बजे से “श्याम नाम की मेहंदी” का आयोजन नृत्य-नाटिका के साथ किया जाएगा। 20 नवंबर को सुबह 9 बजे भव्य निशान यात्रा श्री राम मंदिर से निकलकर श्री राधा-कृष्ण मंदिर तक पहुंचेगी। इस यात्रा में 1 श्याम प्रेमी को 1 निशान निःशुल्क दिया जाएगा। अतिरिक्त निशान के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित है। श्याम भक्तों की घर वापसी के लिए श्री राधा-कृष्ण मंदिर से निःशुल्क वाहनों की व्यवस्था भी रहेगी। उसी दिन शाम 7 बजे से पावन ज्योत एवं भजनारंभ होगा। इसमें देश के प्रसिद्ध भजन गायक शुभम भास्कर (कोलकाता), यश लाडिया (कोलकाता) एवं विक्की सिंघल (सक्ती) अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में छप्पन भोग, भोग प्रसाद, सवामणि एवं भंडारा प्रसाद का भी आयोजन होगा। इसमें सेवादार बनने के इच्छुक श्रद्धालु संपर्क कर सकते हैं – अशोक बंसल – 9300603033, संतोष अग्रवाल (LIC) – 9425280027,  संतोष हजारी – 9300617199,  शैलेश अग्रवाल (BL) – 8109693793

सेवाओं के लिए दी स्वीकृति
कार्यक्रम की सफलता के लिए नगर के अनेक श्याम प्रेमियों ने विभिन्न सेवाओं के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की है। छप्पन भोग प्रसाद के लिए श्रीमती अंकिता – रितेश शर्मा, बाबा के श्रृंगार के लिए रामेश्वरलाल – विनोद कुमार अग्रवाल एवं तेजलाल – राजेश कुमार (स्वास्तिक मेटल इंडस्ट्रीज), भोग प्रसाद के लिए श्रीमती मंजू देवी – पुरुषोत्तम गोयल (गोयल ट्रेडर्स), श्रीमती अंकिता – रितेश शर्मा, श्रीमती कुसुम देवी – हरिओम शर्मा (संगीता स्वीट्स) एवं श्रीमती रेखा – स्व. पूनमचंद अग्रवाल (आर.के. प्रिंटर्स) ने स्वीकृति दी है। सवामणि प्रसाद के लिए श्रीमती सीता देवी – ओमप्रकाश बंसल, बजरंगलाल – शैलेश कुमार (BL), श्रीमती सीमा देवी – विमल अग्रवाल (मालखरौदा),  श्रीमती रमा देवी – राजेश अग्रवाल (भरत क्लॉथ स्टोर्स), श्रीमती गीता देवी (स्व. सुरेश हलवाई) एवं अरविंद कुमार अग्रवाल (रतेरिया मेडिकल) ने स्वीकृति दी है। भंडारा प्रसाद में सहयोग के लिए श्रीमती सीता देवी – ओमप्रकाश बंसल, श्रीमती रमा देवी – राजेश अग्रवाल (भरत क्लॉथ स्टोर्स), श्रीमती लक्ष्मी देवी – बिहारीलाल अग्रवाल (संतोष LIC), दुर्गाप्रसाद – पवन कुमार निगानिया (शुभम्) सहित अन्य श्याम प्रेमियों ने सहयोग दिया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने अन्य सेवाओं के लिए भी अपनी स्वीकृति प्रदान की है। श्री श्याम परिवार, श्री राधा-कृष्ण मंदिर सेवा समिति एवं समस्त महिला मंडल, सक्ती ने समस्त श्याम प्रेमियों एवं श्रद्धालु भक्तजनों से 19 एवं 20 नवंबर को आयोजित समस्त कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया है।