सक्ती

नगर पालिका सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन का जन्मदिन

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं, दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना की

सक्ती –  नगर पालिका परिषद सक्ती के सभागार में आज पीआईसी (प्रेसिडेंट इन काउंसिल) की महत्वपूर्ण बैठक से पूर्व एक आत्मीय और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। अवसर था नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष तथा विधानसभा अध्यक्ष/विधायक डॉ. चरणदास महंत के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन के जन्मदिवस का, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस विशेष अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) प्रहलाद पांडेय ने नरेश गेवाडीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की आत्मीय बधाई दी। उन्होंने गेवाडीन के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की।
समारोह के दौरान नगर पालिका सभागार का वातावरण बेहद खुशनुमा और आत्मीय नजर आया। कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न वार्डों के पार्षदों, एल्डरमैन, नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारियों तथा समस्त कर्मचारी वर्ग ने भी बारी-बारी से नरेश गेवाडीन को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक व सामाजिक भविष्य की कामना की। पूर्व अध्यक्ष ने इस स्नेहपूर्ण आयोजन के लिए नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ सहित सभी उपस्थित सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।